मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

श्रावणी मेला 2026: चौथी सोमवारी पर देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर समेत पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में कांवरिए बाबा का जलाभिषेक करने देवघर पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़ी पारा शिक्षिका, पैर फिसलने से गिरकर मौत

कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर

चौथी सोमवारी पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बाबा मंदिर परिसर स्थित मुख्य कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों और वीडियो वॉल के जरिए मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, रूट लाइनिंग और श्रद्धालुओं की आवाजाही की लाइव निगरानी की।

क्यू मॉनिटरिंग सिस्टम से कतार की निगरानी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रूट लाइनिंग के अलग-अलग कतार बिंदुओं के साथ मंदिर परिसर के अंदर और बाहर की स्थिति का जायजा लिया। क्यू मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं की कतार की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कतार सुचारू रूप से आगे बढ़ती रहे और किसी स्थान पर अनावश्यक भीड़ जमा न हो।

संवेदनशील स्थानों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने आईएमसीआर और मंदिर कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों व तकनीकी टीम को मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर कतार धीमी होने या भीड़ बढ़ने की स्थिति में ऑन-ड्यूटी दंडाधिकारी और पुलिस बल को तत्काल सूचना दी जाए, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।

सुरक्षा और सुगम जलार्पण प्रशासन की प्राथमिकता

चौथी सोमवारी पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों को सुरक्षित और सुगम जलार्पण कराने के लिए प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी और क्यू मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए भीड़ और कतार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार भी मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment