मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़ी पारा शिक्षिका, पैर फिसलने से गिरकर मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : मांडर के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंदरो की 53 वर्षीय पारा शिक्षिका सेलेन कुजूर की पेड़ से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब वह खेत से काम खत्म कर घर लौट रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। विद्यालय परिवार में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : नया राशन कार्ड बनवाना है तो घर की फोटो देनी होगी, ई-केवाईसी भी अनिवार्य

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद सेलेन कुजूर धान के खेत में यूरिया डालने गई थीं। खेत का काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रही थीं। रास्ते में उन्हें एक छोटे पेड़ पर अमरूद नजर आया। अमरूद तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गईं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

रविवार को हुआ अंतिम संस्कार

सेलेन कुजूर के निधन से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को मंदरो कब्रिस्तान में ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर मांडर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गुलाम सरवर, संकुल साधनसेवी जयंत लकड़ा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अलीम अंसारी समेत शिक्षा विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों ने शोक जताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment