मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट में भीषण आग, तीन इंजीनियरों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : जिले के पतरातू प्रखंड स्थित बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल गांव में संचालित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले प्लांट के पावर यूनिट में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के समय रात्रि पाली में कई कर्मचारी और मजदूर ड्यूटी पर मौजूद थे।

तीन इंजीनियरों की मौत

हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची निवासी और प्लांट के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50 वर्ष), बोकारो के जरीडीह निवासी विनीत महतो (25 वर्ष) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल मजदूर तरुण रजवार, निवासी हजारीबाग, को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्लास्ट के बाद मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पावर प्लांट साइट पर नियमित उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धमाके की आवाज सुनते ही कर्मचारियों और मजदूरों के बीच भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें : गिद्दी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल; हथियार बरामद

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा

घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने और विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment