मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुंबई में डेंगू से झारखंड के युवक की मौत, छह माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड स्थित धरमपुर गांव के एक युवक की मुंबई में डेंगू से मौत हो गई। युवक रोजगार की तलाश में करीब दो माह पहले मुंबई गया था, जहां वह एक होटल में काम कर रहा था। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, छोटी ठाकुर पिछले लगभग आठ दिनों से डेंगू से पीड़ित था। शुरुआत में सामान्य बुखार समझकर उसका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने पर उसे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हवाई मार्ग से गांव पहुंचा शव

युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव मुंबई से हवाई मार्ग के जरिए कोलकाता मंगवाया। वहां से एंबुलेंस के माध्यम से शव को उसके पैतृक गांव धरमपुर लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। बाद में गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

एक साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, छोटी ठाकुर की शादी करीब एक वर्ष पहले टाटीझरिया के आमनारी गांव में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और करीब छह माह की एक बेटी है। युवक की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह माह की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ जाने की खबर ने लोगों को भावुक कर दिया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment