मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लण्डुपदा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के सफल विद्यार्थी सम्मानित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : बंदगांव प्रखंड की लण्डुपदा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लण्डुपदा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति के नेतृत्व में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बाल अधिकार सुरक्षा मंच के प्रखंड अध्यक्ष तीरथ जामुदा रहे।

यह भी पढ़ें : JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद उमेश कुमार ने CID कोर्ट से मांगी जमानत

शिक्षा को बताया देश की प्रगति का आधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तीरथ जामुदा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश की उन्नति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। तीरथ जामुदा ने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से अपने समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन की जरूरत: मुखिया

मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। साथ ही, इससे दूसरे छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। मुखिया ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की।

अतिथियों को भी किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान मुखिया कुश पूर्ति ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, प्रबुद्धजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को पुष्प और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यार्थी, अभिभावक, प्रबुद्धजन, स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment