मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, चालक फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के जामूखाण्डी स्थित होटल विराट इन के पास हुई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रामविलास पासवान (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मदनगुंडी गांव का निवासी है और बरही से तिलैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामविलास पासवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : छात्र प्रतिनिधिमंडल पर मंत्री सुदिव्य सोनू का बयान, बोले- आंदोलन को हाईजैक न करें राजनीतिक दल और कोचिंग माफिया

पुलिस कर रही वाहन की तलाश

चंदवारा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

रांची-पटना मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment