मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के छोटकी बागी में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोडरमा सदर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह निवासी रूपलाल मेहता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी वर्तमान में कोडरमा के छोटकी बागी इलाके में रह रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस बच्ची के बयान, चिकित्सीय जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कोडरमा में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; घरेलू विवाद की आशंका

क्षेत्र में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने भी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment