मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चंदवारा में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण, आवेदकों को मिली बड़ी राहत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित विशेष शिविर में आवेदन करने वाले लोगों के बीच मंगलवार को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदकों को उनके लाइसेंस प्रदान किए गए।

विशेष शिविर में किए गए थे आवेदन

गौरतलब है कि हाल ही में चंदवारा प्रखंड सभागार में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आवेदकों ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित होने से उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत हुई। लोगों ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर कल्पना सोरेन का बयान, बोलीं- सरकार छात्रों के लिए समाधान निकालने पर कर रही काम

आम लोगों तक सेवाएं पहुंचाने की पहल

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे विशेष शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके नजदीक परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी कर सकें और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान परिवहन विभाग के प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद रहे और उनकी निगरानी में लाइसेंस वितरण का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment