मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर कल्पना सोरेन का बयान, बोलीं- सरकार छात्रों के लिए समाधान निकालने पर कर रही काम

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में सुधार तथा कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील हैं और सरकार समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर रामगढ़ के नेमरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कल्पना सोरेन ने छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रतिमा का हुआ अनावरण

“सरकार छात्रों के लिए रास्ता निकाल रही है”

पत्रकारों द्वारा छात्र आंदोलन और चल रही जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हैं। उन्होंने कहा, “वो (मुख्यमंत्री) काफी संवेदनशील हैं। छात्रों के लिए कैसे रास्ता निकाला जाए, सरकार इसी पर काम कर रही है।” गौरतलब है कि आंदोलनरत छात्र JPSC-JSSC परीक्षा प्रणाली में सुधार, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच तथा कुछ मामलों में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह केवल सोरेन परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लोगों के लिए भावुक क्षण है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के हर परिवार के लिए भावुक पल है। मैं दिशोम गुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment