मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल मामले में युवती गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल STF पूछताछ के लिए ले गई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड के साहिबगंज जिले से 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम उसे पश्चिम बंगाल ले गई, जहां बर्दवान की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, नेमरा में होगा मुख्य कार्यक्रम; 14 फीट प्रतिमा का होगा अनावरण

संदिग्ध मॉड्यूल से संपर्क का आरोप

STF के अनुसार, अर्पिता सरकार पर एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में संपर्क रखने का आरोप है। एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के संबंध में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। STF यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका थी और कथित मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment