मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह के दलान चलकरी गांव पहुंचे जयराम महतो, 32 आदिवासी परिवारों को बांटा एक माह का राशन

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : डुमरी प्रखंड की छछन्दो पंचायत अंतर्गत पारसनाथ की तलहटी में बसे दलान चलकरी गांव में विकास की नई उम्मीद जगी है। वर्षों से पक्की सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस गांव में जयराम महतो ने पहुंचकर 32 आदिवासी परिवारों के बीच एक माह का राशन वितरित किया। साथ ही गांव तक पक्की सड़क और स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा भी दिया।

बरसात में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

जानकारी के अनुसार, हाल ही में गांव में एक आदिवासी दंपति की हत्या की घटना के बाद क्षेत्र का दौरा किया गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए जयराम महतो ने गांव पहुंचकर 32 परिवारों के बीच एक माह का राशन वितरित किया। बरसात के मौसम में खाद्यान्न की समस्या बढ़ जाने के कारण यह सहायता ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।

पक्की सड़क और पेयजल सुविधा के लिए पहल

गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पक्की सड़क निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में गिरिडीह उपायुक्त से भी चर्चा की गई है। इसके अलावा गांव में पेयजल संकट को दूर करने के लिए सोलर आधारित जलापूर्ति प्रणाली स्थापित कराने का आग्रह किया गया है, ताकि ग्रामीणों को वर्षभर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें : पलामू के जपला स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरी

दशकों बाद गांव पहुंचा जनप्रतिनिधि

ग्रामीणों का कहना है कि आज तक कोई सांसद या विधायक उनके गांव तक नहीं पहुंचा था। पारसनाथ की तलहटी में स्थित यह इलाका लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा, जिसके कारण यहां सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क नहीं होने से बाजार तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है और दैनिक जरूरतों की वस्तुएं जुटाने में भी परेशानी होती है।

सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील

गांव की स्थिति को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई है। बताया गया कि कुछ सामाजिक संगठनों ने आगे आकर ग्रामीणों की मदद शुरू कर दी है। क्षेत्र के विकास और गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment