Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : झारखंड में आज भी बारिश का दौर जारी, रांची समेत 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती
जारी तबादला सूची के मुताबिक कई इंस्पेक्टरों को जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC), इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB), झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP), रेलवे पुलिस समेत विभिन्न इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश में इंस्पेक्टर रैंक के 41 अधिकारियों के अलावा एक मुंशी पदाधिकारी का भी स्थानांतरण शामिल है। विभाग का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।




एसएसपी और एसपी को तत्काल विरमित करने का निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विरमित कर नई पदस्थापना वाले स्थान पर योगदान के लिए भेजें। इसके साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची को भेजने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Reporter | Samachar Post

