मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा- तय समय सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य

--Advertisment--

  • कार्यों में देरी और लापरवाही पर जताई नाराजगी, संवेदकों पर कार्रवाई के निर्देश

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : उपायुक्त (DC) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार में विभिन्न तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में भवन निर्माण निगम, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जिला परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। DC ने विभागवार कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं

निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बैठक में DC ने उन संवेदकों (ठेकेदारों) पर भी सख्ती दिखाई जिन्होंने कार्य आवंटित होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों की सूची तैयार करने और संबंधित संवेदकों को डिबार (काली सूची में डालने) की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी माओवादी अजय महतो गिरफ्तार

भूमि विवाद और उपलब्धता की समस्या पर बनेगी रिपोर्ट

बैठक के दौरान कई विभागों ने भूमि उपलब्धता और भूमि संबंधी विवादों को परियोजनाओं में देरी का प्रमुख कारण बताया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे सभी भूमि संबंधी समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सोमवार को होने वाली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रस्तुत की जाएगी, ताकि अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जा सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment