मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन से अचानक धुआं उठने लगा। समय रहते सूचना मिलने और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान से बचाव हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगन से धुआं उठता देख एक जागरूक नागरिक ने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके बाद तत्काल फायर सर्विस कोडरमा को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : रांची में आज निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सुबह 3 बजे से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 25 जुलाई तक चलेगा ऐतिहासिक रथ मेला

फायर ब्रिगेड ने तुरंत संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण मालगाड़ी के अन्य वैगनों तक आग नहीं फैल सकी और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

रेलवे ने शुरू कराई जांच

घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वैगन में घर्षण या अत्यधिक गर्मी के कारण धुआं और आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने समय पर सूचना देने वाले जागरूक नागरिक की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment