मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साइबर ठगी मामले में CBI की कार्रवाई, गोलमुरी से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। जांच के दौरान टुईलाडूंगरी स्थित सरस्वती नगर निवासी राजदीप नामक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CBI की जांच एक मोबाइल सिम कार्ड से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से संबंधित एक बैंक खाता खोलने में किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार संबंधित मोबाइल नंबर राजदीप के नाम पर पंजीकृत है, जिसके आधार पर उससे मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

एक अन्य घर में भी पहुंची CBI टीम

कार्रवाई के दौरान CBI की टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची और वहां पूछताछ की। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामले में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका है या उनसे केवल जांच के सिलसिले में जानकारी ली गई है। CBI की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment