सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

Rupa Kumari | July 14, 2026 | 03:06 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में चक्रधरपुर रेलमंडल के पुराने दो नंबर रेलवे फाटक के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से सहरबेरा गांव निवासी 40 वर्षीय भूसु सिंह सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भूसु सिंह सरदार, पिता छोटू सिंह सरदार, किसी कारणवश रेलवे लाइन के पास मौजूद थे या उसे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, पूछताछ जारी

गांव में शोक की लहर

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भूसु सिंह सरदार की अचानक हुई मौत से सहरबेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this news

संबंधित खबरें