मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा: शादी के दो महीने बाद चचेरे भाई संग घर छोड़ने निकली नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पकड़ा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता अपने चचेरे भाई के साथ घर छोड़कर जाने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद मामला सामने आया कि दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध होने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : रेल हादसे में मृत यात्री के परिजनों को मिलेगा 8 लाख मुआवजा, HC ने रेलवे को दिया आदेश

ग्रामीणों ने भागते समय दोनों को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी करीब दो महीने पहले हुई थी। बीती रात वह अपने चचेरे भाई के साथ घर से निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह युवक के साथ पिछले चार साल से संपर्क में थी। युवती ने यह भी कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अब उसी युवक से शादी करना चाहती है। बताया जा रहा है कि युवती घर से निकलते समय अपने साथ कुछ जेवर और करीब ढाई हजार रुपये भी लेकर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर गांव स्तर पर बातचीत और पंचायत भी हुई। इसके बाद पूरे मामले की सूचना तिलैया थाना पुलिस को दी गई।

चचेरे भाई-बहन के रिश्ते के कारण मामला संवेदनशील

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल दोनों के रिश्ते को लेकर है, क्योंकि युवक और युवती को आपस में चचेरे भाई-बहन बताया जा रहा है। ऐसे में मामला सामाजिक और कानूनी दोनों दृष्टि से संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment