पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात: चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Meenu | July 13, 2026 | 10:59 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : झारखंड के पलामू जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से हमला, गंभीर हालत में TMH में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर हुई मौत

मृतक की पहचान 12 वर्षीय रौशन बैठा के रूप में हुई है, जो साधु बैठा का पुत्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी चाचा ने किसी बात को लेकर रौशन पर चाकू से कई वार किए। हमला इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share this news

संबंधित खबरें