गुमला में अनुकंपा नियुक्ति और प्रोन्नति मामलों की समीक्षा, DC दिलेश्वर महत्तो ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

Meenu | July 10, 2026 | 05:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला : उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकंपा सह स्क्रीनिंग समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन की अध्यक्षता में हुई जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक के निर्णयों के आधार पर विभिन्न प्रस्तावों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें : बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारने की नई पहल, अब गांव-गांव जाकर अभिभावकों से फीडबैक लेंगे शिक्षा अधिकारी

अनुकंपा नियुक्ति और प्रोन्नति प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान सामान्य अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा उग्रवादी हिंसा से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एमएसीपीएस (MACPS) के तहत विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रोन्नति संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। समिति ने सेवा संपुष्टि से जुड़े मामलों के साथ-साथ विभिन्न विभागों से प्राप्त अन्य प्रोन्नति प्रस्तावों की भी समीक्षा की। बैठक में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

DC ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति, प्रोन्नति और सेवा संबंधी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र कर्मियों और उनके आश्रितों को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this news

संबंधित खबरें