चक्रधरपुर में सूने घर पर चोरों का धावा, ₹5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

Meenu | July 7, 2026 | 12:12 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पश्चिमी सिंहभूम :पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बांग्लाटांड़ वार्ड संख्या-19 का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद साहब के परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी में रखे करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में हाथियों का तांडव: स्कूल के बरामदे में सो रहे युवक को कुचलकर मार डाला, कई घर और फसलें तबाह

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान

जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना रवाना हुए। चक्रधरपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें