Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल सोना और कृष्णा सोना के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है।
विवाद के बाद हुई फायरिंग
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान स्थिति हिंसक हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने संजय तांडी के मुंह पर सटाकर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई
घटना के बाद घायल की बहन संतोषी तांडी ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पड़ोसी अनिल सोना उर्फ रिंकू और कृष्णा सोना को आरोपी बनाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: रामगढ़ के वैभव शर्मा ने रचा इतिहास, पैरों से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और वारदात के पीछे और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

