Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हूल दिवस के अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर शहीदों के योगदान को याद किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू का साहस, संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि दोनों वीरों ने अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ आवाज बुलंद कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था।
हूल दिवस देता है प्रेरणा
भाजपा नेताओं ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और शहीदों के आदर्शों को अपनाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू का संघर्ष आज भी लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में हूल दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने याद किया बलिदान
समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने लोगों से शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करने, समाज और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने तथा अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

