हूल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने सिद्धो-कान्हू को किया नमन, कहा- उनका संघर्ष आज भी देता है प्रेरणा

Rupa Kumari | June 30, 2026 | 01:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद सिद्धो-कान्हू ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष का बिगुल फूंका था। उनका आंदोलन केवल अधिकारों की लड़ाई नहीं था, बल्कि स्वाभिमान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक भी था।

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 890 करोड़ रुपये की GST वसूली पर अंतरिम रोक

शहीदों का योगदान इतिहास में अमिट

उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने अलग-अलग दौर में समाज और राज्य के हित में अपना सर्वस्व समर्पित किया है। सिद्धो-कान्हू का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने हूल दिवस के अवसर पर लोगों से शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, मंजूनाथ भजंत्री समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this news

संबंधित खबरें