मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो बनेगा राष्ट्रीय तीरंदाजी का केंद्र, 18 से 27 अगस्त तक होगा दूसरा NTPC नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) ने इस वर्ष आयोजित होने वाले दूसरे NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी बोकारो को सौंपी है। झारखंड तीरंदाजी संघ की देखरेख में यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 27 अगस्त 2026 तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित होगी। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय तीरंदाज, ओलंपियन, राष्ट्रीय कोच और तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। इससे बोकारो की खेल पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें :किसानों की समृद्धि और रोजगार सृजन पर केंद्रित हो कृषि शिक्षा: राज्यपाल संतोष गंगवार

विभिन्न आयु वर्गों में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के कई पदक विजेता तीरंदाज भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर 26 जून को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके बाद अधिकारियों और आयोजन समिति ने मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, खेल मैदान और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

जिला तीरंदाजी संघ की सचिव एंजेला सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को देश के शीर्ष तीरंदाजों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। इससे जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा मिलेगी। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार सहित संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/06/governor-santosh-gangwar-focus-on-farmer-prosperity-and-employment-through-agricultural-education/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment