गुरुजी का मोरहाबादी आवास अब पत्नी रूपी सोरेन के नाम

Rupa Kumari | August 30, 2025 | 03:13 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

2011 से मोरहाबादी आवास में रह रहे थे गुरुजी

गौरतलब है कि 2011 में तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार ने यह आवास शिबू सोरेन को आवंटित किया था। तभी से गुरुजी यहीं रह रहे थे। उनके निधन (4 अगस्त 2025) के बाद राज्य सरकार ने उनकी पत्नी रूपी सोरेन को भी आजीवन के लिए यह आवास देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : सचिवालयों में अगले सप्ताह पांच दिन की छुट्टी, कर्मचारियों में उत्साह

हेरिटेज बिल्डिंग बनाने की तैयारी

राज्य सरकार पहले ही इस आवास को हेरिटेज बिल्डिंग के रूप में विकसित करने का निर्णय ले चुकी है। लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से भवन का संरक्षण और विकास किया जा रहा है।

जीवनी और झारखंड आंदोलन की झलक

आवास में गुरुजी की जीवनी, रहन-सहन और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा। यह पहल गुरुजी की ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

Share this news

संबंधित खबरें