कुख्यात वैभव यादव को हाईकोर्ट से बेल, 50 से ज्यादा मामलों में आरोपी

Rupa Kumari | August 30, 2025 | 12:53 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने कुख्यात अपराधी वैभव यादव को जमानत दे दी है। यादव पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में हुई।

शर्तों के साथ मिली राहत

कोर्ट ने वैभव यादव को जमानत देते हुए 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त रखी है।

जिस मामले में मिली बेल

वैभव को जमानत धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या से जुड़े केस में दी गई है। यह वारदात वर्ष 2023 में सरायढेला थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें उपेंद्र सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

यह भी पढ़ें : रामगढ़ : कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने भुरकुंडा और कुजू गोलीबारी की जिम्मेदारी ली, दी सख्त चेतावनी

हत्या मामले में अन्य नाम

इस हत्याकांड में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का नाम भी सामने आया था।

बचाव पक्ष की दलील

वैभव यादव की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की। उनकी दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने बेल मंजूर कर दी।

Share this news

संबंधित खबरें