मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा जंगल में मिले युवक की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : झारखंड के चाईबासा जिले में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 15 जून को स्थानीय ग्रामीण मुंडा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है और उससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की हुई पहचान

जांच के दौरान शव की पहचान मुकेश बारजो के रूप में हुई, जो लगभग 20 वर्ष का था और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटामदुलडीहा गांव का निवासी था। मृतक के पिता का नाम पीतम बारजो बताया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही फंटुस लागुरी के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी आधार पर मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति बहाल, डीएसई का आदेश रद्द

विशेष टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ रफाएल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। इस पूरी कार्रवाई में इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा के अधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-high-court-restores-two-teachers-appointment-dse-order-cancelled/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment