- जांच में नई कार्रवाई
Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के छह लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। एजेंसी का मानना है कि इनसे पूछताछ के बाद घोटाले की कई नई परतें खुल सकती हैं।
ACB के नोटिस में शामिल नाम
दुर्ग के अरविंद सिंह, नवीन केडिया और अरुणपति त्रिपाठी, भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया (भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक) ,रायपुर के विकास अग्रवाल, बिलासपुर के राजेंद्र जायसवाल। इन सभी को 1 और 2 सितंबर को रांची स्थित ACB कार्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें : करम पर्व से पहले आएगी मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त, लाभुक महिलाओं को मिलेगा ₹5000
कब शुरू हुई थी जांच
झारखंड ACB ने इस घोटाले की जांच की शुरुआत पिछले साल की थी। 27 सितंबर 2024 को प्राथमिक जांच (PE) दर्ज की गई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 03/2024 है। शुरुआती जांच में एसीबी को कई अहम साक्ष्य मिले थे, जिनके आधार पर अब कार्रवाई तेज कर दी गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।