मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में युवक का शव बालू में दबा मिला, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गड़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। युवक का शव नदी किनारे बालू के ढेर के नीचे दबा मिला, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फोन आने के बाद घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे प्रमोद कुमार घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। बातचीत के बाद उसने परिजनों से कहा कि उसका एक दोस्त गड़िया पुल के पास मिलने आ रहा है और वह उससे मिलने जा रहा है। इसके बाद वह घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान प्रमोद की मोटरसाइकिल गड़िया नदी के पुल पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद युवक की तलाश तेज कर दी गई।

यह भी पढ़ें: मोशन रांची के विस्तारित एवं आधुनिक परिसर का उद्घाटन, मिलेगा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

नदी किनारे बालू के नीचे मिला शव

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कान्हाचट्टी प्रखंड के गंभारिया क्षेत्र में नदी किनारे बालू के नीचे एक शव दबा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालू हटवाकर शव को बाहर निकाला। बाद में उसकी पहचान लापता युवक प्रमोद कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रमोद की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बालू में दबाया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले सुरागों की जांच की जा रही है।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और अंतिम बार संपर्क करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सच्चाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

https://samacharpost.live/2026/06/sahebganj-mdma-drugs-seized-youth-arrested-radhanagar-police/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment