मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारंडा के पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, केड़ाबीर इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पश्चिमी सिंहभूम : सारंडा के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना केड़ाबीर इलाके की बतायी जा रही है, जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन और अन्य सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से सोनुवा और गोइलकेरा के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया, जिसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई।

सालूका कायम दस्ते से मुठभेड़ की आशंका

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की मुठभेड़ प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सालूका कायम के दस्ते से हुई। हाल के दिनों में उसके दस्ते की गतिविधियां कुदाबुरु और आसपास के क्षेत्रों में देखी गयी थीं। इसी इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज किया था। हालांकि, अब तक मुठभेड़ में किसी के घायल या मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद पूरे सारंडा इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रांची होटवार जेल में महिला कैदी से यौन उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू

पहले भी हुई हैं बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पोड़ाहाट और सारंडा के जंगलों में माओवादी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को सुरक्षाबलों ने एक लाख के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, गोइलकेरा क्षेत्र में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या के बाद भी सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिया है। फिलहाल पूरे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-hotwar-jail-woman-harassment-investigation-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment