पश्चिम बंगाल चुनाव: हेमंत सोरेन ने दमदम में जनसभा, शिवपुर में TMC उम्मीदवारों के लिए रोड शो

Rupa Kumari | April 27, 2026 | 02:38 PM IST

Samachar Post डेस्क,कोलकाता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दमदम (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रिमा भट्टाचार्य के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती ने हमेशा लोकतंत्र, अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा की है और ममता बनर्जी के नेतृत्व में यह लड़ाई आगे बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति झूठे वादों और भ्रम फैलाने तक सीमित है। सोरेन ने कहा कि बंगाल की जनता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा को हराने का काम करेगी और राज्य की पहचान व अधिकारों की रक्षा करेगी।

शिवपुर में राणा चटर्जी के समर्थन में रोड शो

इससे पहले हेमंत सोरेन ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी राणा चटर्जी के समर्थन में रोड शो किया। टिकरापारा रेलवे स्टेशन मोड़ से बेलगछिया तक निकले रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:जामताड़ा में ऑटो-टोटो की टक्कर, तीन स्कूली बच्चों समेत 7 लोग घायल

जनसमर्थन को लेकर जताया भरोसा

सोरेन ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि जनता विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में इस बार भी तृणमूल कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

Share this news

संबंधित खबरें