मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड : रिटायर होने वाले शिक्षकों का भुगतान 3 माह में करेगा शिक्षा विभाग

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से रिटायर होने वाले अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों को रिटायरमेंट से तीन माह पहले सभी बकाया और प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। इसका निर्देश विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने लेटर जारी कर दिया है। तीन महीना पहले सारा काम करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि आए दिन रिटायर होने वाले कर्मचारियों का बकाया नहीं मिलने से वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। जिसके कारण विभाग के काम में बाधा आती है। इन्हीं मामलों को देखते हुए विभागीय सचिव ने निर्देश दिया है। इसके लिए विभाग समेत प्रखंड स्तरीय शिक्षा कार्यालय में तैयारी की जा रही है। तैयारी पूरा होते ही काम शुरु किया जाएगा। यदि किसी के ऊपर विभागीय कार्रवाई चल रही है, तो उसे रिटायर होने के 7 महीने पहले सारे मामलों का निष्पादन करना होगा।

काम में लापरवाही पर विभाग लेगा एक्शन

जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में एक कोषांग बनाया जाना है। कोषांग में सभी का डेटा रखना है। इसके आधार पर काम करना है। जारी लेटर में निर्देश दिया गया है कि इस काम में यदि लापरवाही कोई करता है, तो उसपर कार्रवाई शुरु करके विभाग को भी सूचना दी जाए। यदि इसके बाद भी कोई कोर्ट जाता है, या किसी की लापरवाही पाई जाती है तो इसपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment