मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग के विवाह समारोह में पहुंचीं कल्पना सोरेन, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: रामगढ़–हजारीबाग सीमावर्ती उरीमारी क्षेत्र में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। झामुमो के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया की पुत्री निक्की कुमारी का विवाह स्वर्गीय लखन बेदिया के पुत्र पंकज कुमार बेदिया के साथ संजीव बेदिया के पैतृक आवास जरजरा (उरीमारी पोटंगा पंचायत) में संपन्न हुआ।

कल्पना सोरेन की मौजूदगी बनी खास

समारोह में कल्पना सोरेन  विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े निक्की और पंकज को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। विधायक के पहुंचने पर संजीव बेदिया की पत्नी गौरी देवी, पुत्र पियूष कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने परिवार के साथ समय बिताया और मेहमानों से आत्मीय बातचीत की। इस मौके पर विधायक प्रदीप प्रसाद झामुमो नेता सोनाराम मांझी, श्रमिक नेता विंध्याचल बेदिया, सूरज बेसरा, गजानंद प्रसाद और बालेश्वर महतो समेत कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में अपराध समीक्षा बैठक: SP आशुतोष शेखर के सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण पर जोर

ग्रामीणों की भारी भीड़

समारोह में उरीमारी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन में पारंपरिक माहौल और उत्साह देखने को मिला। आयोजक संजीव बेदिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-crime-review-meeting-sp-ashutosh-shekhar-instructions-jharkhand-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment