मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी बाल-बाल बचे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :शहर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :गोड्डा में अनाज गोदाम पर फायरिंग, मजदूर घायल, पहले मिल चुकी थी रंगदारी की धमकी

बोनट से उठा धुआं, फिर भड़की आग

घटना कमारगोड़ा चौक, डोबो के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो परीक्षा देकर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार में आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार रोकी और सभी सवार बाहर निकल गए। कार से बाहर निकलने के कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार सभी अभ्यर्थी लोहरदगा के बालूमाथ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दमकल की मदद से आग पर काबू

देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया और वह पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियां चांडिल से मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

बड़ा हादसा टला

इस घटना में किसी के हताहत न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/godda-warehouse-firing-extortion-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment