Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर सख्त निगरानी के बीच देबूडीह चेकपोस्ट पर एक चौंकाने वाली कार्रवाई हुई। चेकिंग के दौरान धनबाद के एक थाना प्रभारी की गाड़ी से लगभग ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मामले के बाद अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान जीटी रोड से गुजर रही एक निजी गाड़ी को रोका गया। शुरुआत में वाहन चालक ने गाड़ी थाना प्रभारी की बताकर जांच टालने की कोशिश की, लेकिन तलाशी लेने पर भारी नकदी सामने आई।
यह भी पढ़ें :वित्तीय वर्ष के अंत से पहले एक्शन में DC, कोषागार कार्यालय का किया निरीक्षण
पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं
बरामद राशि के संबंध में अधिकारी पांच घंटे तक पूछताछ में शामिल रहे, लेकिन न तो पैसे का स्रोत स्पष्ट कर पाए और न ही उद्देश्य बता सके। चुनाव आचार संहिता के तहत इतनी बड़ी राशि के साथ यात्रा करना संदेहजनक माना जाता है।
चुनाव आयोग की जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी। अभी यह पता लगाने का प्रयास जारी है कि बरामद रकम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इस घटना ने चुनाव के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है।
Reporter | Samachar Post