मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में वायरल वीडियो पर एक्शन: महिला थाना प्रभारी सस्पेंड, डांडिया में डांस बना विवाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद में डांडिया कार्यक्रम के दौरान डांस करते महिला थाना प्रभारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। धनबाद से एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। यह वीडियो चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें थाना प्रभारी महिलाओं के साथ मंच के पास डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में अलीशा कुमारी भोजपुरी गाने “पलंग सागवान” पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थीं। वीडियो सामने आते ही तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें :रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस मामले को लेकर लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी हुई है कुछ लोग इसे एक सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी मान रहे हैं। वहीं कई लोगों ने इसे वर्दी की गरिमा के खिलाफ और अनुशासनहीनता बताया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के नियमों पर भी सवाल उठने लगे। आलोचकों का कहना है कि वर्दी में इस तरह की गतिविधियां विभाग की छवि को प्रभावित करती हैं और गलत संदेश देती हैं।

SSP का त्वरित एक्शन

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अनुशासन से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अब यह देखना अहम होगा कि इसे एक सामान्य कार्यक्रम में भागीदारी माना जाएगा या नियमों के उल्लंघन के रूप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-power-cut-today-30-march-areas-timing-electricity-outage/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment