अब इंतजार नहीं करेंगे…” खूंटी के ग्रामीणों ने खुद बना डाली सड़क

Rupa Kumari | March 18, 2026 | 02:57 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी: खूंटी जिले के डोड़मा सिसई रोड पर वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को आखिरकार ग्रामीणों ने खुद ही दुरुस्त कर दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायत के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो गांववालों ने अपने दम पर सड़क बनाने का फैसला किया।

25-30 साल से जर्जर थी सड़क

गुमडु तालाब से गुमडु बस्ती तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क पिछले 25-30 वर्षों से जर्जर थी, जिससे रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: चापाकल से अस्पताल तक… ईचागढ़ की समस्याएं लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिले जनप्रतिनिधि

फावड़ा-कुदाल लेकर जुटे ग्रामीण

बुधवार को गांव के लोग एकजुट हुए और हाथों में फावड़ा-कुदाल लेकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। ग्रामीणों ने खुद ही सड़क की खुदाई, भराई और समतलीकरण का काम किया।

श्रमदान से बदली तस्वीर

इस कार्य में गांव के दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। सामूहिक श्रमदान के जरिए सड़क को चलने लायक बना दिया गया, जिससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

खुद के दम पर किया बदलाव

ग्रामीणों का कहना है कि अब सड़क बनने से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इस पहल ने यह भी दिखाया कि जब व्यवस्था साथ न दे, तो लोग मिलकर अपने स्तर पर भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें