Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के धनबाद के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अमृत भारत एक्सप्रेस अब पोत्तनूर–धनबाद रूट पर नियमित साप्ताहिक परिचालन में आ गई है।
साप्ताहिक संचालन की शुरुआत
16619 पोत्तनूर–धनबाद एक्सप्रेस 21 मार्च से हर शनिवार पोत्तनूर से चलेगी। 16620 धनबाद–पोत्तनूर एक्सप्रेस 23 मार्च से हर सोमवार धनबाद से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कोयम्बटूर, विजयवाड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: रांची में HEC की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा, खाली प्लॉट्स की धड़ल्ले से खरीद-फरोख्त
नवरात्रि मेला: मैहर में अस्थाई ठहराव
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को मैहर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। 18609 ट्रेन 18 मार्च से 25 मार्च तक, आगमन 13:40 बजे, प्रस्थान 13:45 बजे 18610 ट्रेन 20 मार्च से 27 मार्च तक, आगमन 10:40 बजे, प्रस्थान 10:45 बजे यह ठहराव नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों के लिए काफी राहत भरा साबित होगा।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जांच लें। नई साप्ताहिक सेवा और मैहर में अस्थाई ठहराव से खासकर नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को समय की बचत और बेहतर सुविधा मिलेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।