मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 थानों के प्रभारी बदले

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कई थानेदारों और पुलिसकर्मियों का तबादला करते हुए नई तैनाती का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में 9 थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि 11 पुलिसकर्मियों का रोटेशन किया गया है।

इन थानों को मिले नए प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार कई थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

  • केरसई थाना – एसआई विनय पाण्डेय
  • मुफस्सिल थाना – एसआई विवेक कुमार
  • कुरडेग थाना – एसआई विनय कुमार
  • ठेठईटांगर थाना – एसआई नवीन कुमार
  • महाबुआंग थाना – एसआई शशि शंकर सिंह
  • जलडेगा थाना – एसआई संतोष कुमार राय
  • रेंगारिह थाना – एसआई अभिषेक कुमार
  • गिरदा थाना – एसआई अभय कुमार सिंह
  • बांसजोर थाना – एसआई दीपेश कुमार

यह भी पढ़ें: धनबाद में पुलिस का अपराधियों को कड़ा संदेश, रंगदारी के आरोपी की कराई सरेआम परेड

अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां

इसके अलावा एसआई रमेश कुमार झा को विधि कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मनीष कुमार को मुफस्सिल थाना में तैनाती दी गई है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल

एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि यह बदलाव जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर होगा असर

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन तबादलों से थानों में नई ऊर्जा आएगी और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ेगा।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-police-parade-extortion-accused-roshan-singh-meat-shop-assault/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment