Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के लोगों के लिए “कैप्टन कूल” महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार उनकी सुर्खियों की वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।
रांची में 91 किमी/घंटा की रफ्तार में पकड़ी गई गाड़ी
मामला 1 मार्च का बताया जा रहा है। कांके रिंग रोड पर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी की लग्जरी कार को रिकॉर्ड किया। उस इलाके में अधिकतम स्पीड लिमिट 60 किमी/घंटा निर्धारित है, जबकि धोनी की कार 91 किमी/घंटा की रफ्तार से गुजरती पाई गई।
यह भी पढ़ें: धनबाद में होली के जश्न के बीच फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल
1000 रुपये का ई-चालान जारी
ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत 1,000 रुपये का ई-चालान जारी किया। पूरी प्रक्रिया कैमरों के जरिए स्वतः हुई और चालान ऑनलाइन भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए समान है, चाहे आम नागरिक हो या कोई बड़ी हस्ती। फिलहाल इस मामले पर धोनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
लग्जरी कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी मशहूर
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अपने शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उनके गैराज में कई लग्जरी और क्लासिक गाड़ियां मौजूद हैं, जिनमें प्रमुख हैं Mercedes-Benz G 63 AMG, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Citroen Basalt, Hummer H2, Audi Q7, Mahindra Scorpio, Mitsubishi Pajero, Hindustan Ambassador बाइक कलेक्शन में भी कई सुपरबाइक्स शामिल हैं, जैसे Suzuki Hayabusa, Kawasaki Ninja H2, Yamaha RX100 जैसी सुपरबाइक्स शामिल हैं।
हाल ही में हाउसिंग बोर्ड का नोटिस भी
यह पहला मौका नहीं है जब धोनी का नाम प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा हो। हाल ही में झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने हरमू स्थित उनके पुराने घर के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर नोटिस भेजा था। उस मामले में भी अभी तक उनकी ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।