Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : बोकारो जिले में नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी जारी है। तीन बजे तक चास नगर निगम में 36.92% और फुसरो नगर परिषद में 47.73% मतदान दर्ज किया गया। फुसरो में मतदान प्रतिशत अधिक रहने से उत्साहपूर्ण माहौल नजर आ रहा है। चास में भी धीरे-धीरे मतदाता बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा और मतदान व्यवस्था पुख्ता कर रखी है।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में मतदान को लेकर डीसी-एसपी ने लिया सीधे हालात का जायजा
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से विशेष अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।