मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का हेमंत सरकार पर हमला, बैलेट पेपर से चुनाव पर उठाए सवाल

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :निशिकांत दुबे ने नगर निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने के फैसले पर राज्य सरकार को घेरा है। सोमवार को उन्होंने पत्नी अनुकांत दुबे के साथ बूथ पर मतदान किया और उसके बाद मीडिया से बातचीत में हेमंत सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें :निकाय चुनाव 2026 : गढ़वा में सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ा जनसैलाब

राज्य को डिजिटल युग में पीछे ले जाने वाला फैसला

सांसद दुबे ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराना राज्य को विकास की दौड़ में पीछे ले जाने जैसा है। उन्होंने इस फैसले की तुलना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल से करते हुए कहा कि जिस तरह “लालटेन युग” में बिहार विकास की रफ्तार में पिछड़ गया था, उसी तरह झारखंड को भी पीछे ले जाने की कोशिश हो रही है। गोड्डा सांसद का कहना है कि बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी होती है और इससे पारदर्शिता व तेजी पर असर पड़ सकता है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि बैलेट पेपर से कांग्रेस और झामुमो समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो जाएगी, तो यह उनका भ्रम है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय है। फिलहाल बैलेट पेपर बनाम ईवीएम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और चुनावी माहौल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

https://samacharpost.live/2026/02/garhwa-nikay-chunav-2026-matdan-update/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment