Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : मेदिनीनगर में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार सुबह ठीक 7 बजे से मतदान शुरू हो गया।मेदिनीनगर नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी गई। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कतार में लगकर अपने मताधिकार का इंतजार करते नजर आए।
मतदाताओं में दिख रहा उत्साह
नगर निगम और नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से 28 तक सभी मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हुई। मतदाता अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर आराम से मतदान कर रहे हैं। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 : चास-फुसरो में वोटिंग शुरू
कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
चुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय है। वहां से लगातार सभी बूथों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है, किस केंद्र पर कितनी वोटिंग हुई और कहीं कोई समस्या तो नहीं, इस पर विशेष नजर रखी जा रही है।
प्रशासन और पुलिस मुस्तैद
डीईओ सह डीसी समीरा एस. और एसपी रीष्मा रमेशन खुद हालात की मॉनिटरिंग कर रही हैं। दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। उनका कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर एक वोट की अहमियत है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।