झारखंड : स्वतंत्रता दिवस पर 43 पुलिस अफसर और जवान होंगे सम्मानित, वीरता व विशेष सेवा पदक से अलंकृत

Rupa Kumari | August 12, 2025 | 05:20 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 43 पुलिस अफसरों और जवानों को पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 2 आईपीएस, 2 एएसपी, 2 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर समेत दारोगा, हवलदार, कांस्टेबल और आरक्षी शामिल हैं। सम्मानित होने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को 13 अगस्त तक पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को प्रतिवेदित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अलंकरण समारोह में अवर निरीक्षक स्तर से ऊपर के पुलिस अधिकारियों को यूनिफॉर्म में उपस्थित होने को कहा गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

  • सब इंस्पेक्टर अमर तांती, झारखंड जगुआर
  • असाधारण आसूचना कुशलता पदक
  • इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक, स्पेशल ब्रांच झारखंड पुलिस

यह भी पढ़ें :स्वतंत्रता दिवस पर रांची में मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

वीरता पदक

दीपक पांडेय(आईपीएस), ऋषभ झा (आईपीएस), अनुराग राज (एएसपी, सीआरपीएफ), विजेंद्र कुमार मिश्रा (एएसपी, सीआरपीएफ), ओम प्रकाश तिवारी (डीएसपी), दीपक कुमार (डीएसपी), दिग्विजय सिंह (इंस्पेक्टर), राजीव कुमार (इंस्पेक्टर), विश्वजीत कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर), रोशन कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर), उमेश सिंह (हवलदार), सुभाष दास (कांस्टेबल), रविन्द्र टोप्पो (कांस्टेबल), गोपाल गंझू (कांस्टेबल), कृष्ण उरांव (आरक्षी), रंजीत कुमार (आरक्षी)

पुलिस सराहनीय सेवा पदक

रणधीर कुमार सिंह (कांस्टेबल), विमल कुमार छेत्री (कांस्टेबल), सलमोनी मिंज (हेड कांस्टेबल), संजय उरांव (हेड कांस्टेबल), हेमा रानी कुल्लू (कांस्टेबल), रेखा कुमारी (कांस्टेबल), संजीव कुमार गुप्ता (कांस्टेबल), ऋतुराज (हेड कांस्टेबल), राजेंद्र राम (हेड कांस्टेबल), अरुण उरांव (हेड कांस्टेबल), संजय कुमार (हेड कांस्टेबल)।

Share this news

संबंधित खबरें