बैंक ऑफ इंडिया ने CSR का 63% फंड ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर खर्च किया

Meenu | December 10, 2025 | 10:22 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में Corporate Social Responsibility (CSR) के तहत कुल 85.90 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसमें से 63.44% यानी 63.69 लाख रुपये अकेले ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना पर लगाए गए। यह जानकारी बैंक द्वारा सरकार को सौंपे गए CSR रिपोर्ट में सामने आई है।

यह भी पढ़ें :भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

कहां कितना खर्च?

सरकार को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने राज्य के पांच जिलों में योजना पर खर्च किया जिनमें शामिल हैं रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो और अन्य CSR कार्यों पर 36.56% खर्च हुए। बैंक ने तीन साल में CSR फंड का 36.56% हिस्सा कई अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया। इनमें शामिल हैं स्पोर्ट्स ऑथोरिटी में 1.05 लाख की लागत से सोफा, लोहरदगा में 9.97 लाख से हाई-मास्ट लैंप, देवघर DAV Public School में 2.06 लाख में वाटर कूलर व प्यूरीफायर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय में जिम के लिए 1.19 लाख का सिंथेटिक मैट, DRDA चतरा में 71 हजार की लागत से वाटर कूलर, धनबाद पुलिस लाइन में 2.70 लाख में 200 सीलिंग फैन।

किस जिले में कितना खर्च हुआ?

जिलेवार CSR खर्च – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (लाख रुपये में)

जिला2022-232023-242024-25
रांची3.093.883.88
बोकारो3.303.243.42
धनबाद2.462.462.46
हजारीबाग4.444.444.44
जमशेदपुर4.024.084.08
Share this news

संबंधित खबरें