रांची में कृषि उत्पादन मेला-2026 का आगाज, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

Rupa Kumari | June 16, 2026 | 03:51 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड कृषि उत्पादन मेला-2026 का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि उद्यमी और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों और कृषि उद्यमियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त और लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले किसानों को नई तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों और बाजार से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जैविक उत्पादों के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है, जिसका सही उपयोग कर राज्य को जैविक खेती के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई जा सकती है। सीएम ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और खेती को व्यावसायिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति की नींव है, इसलिए सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग दे रही है।

यह भी पढ़ें: हरमू में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत 6 लोग हिरासत में

प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

मेले में कृषि, बागवानी, पशुपालन और ग्रामीण उद्यमिता से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां किसानों को नई तकनीकों, मूल्य संवर्धन और कृषि व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। मेले के आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आयोजन स्थल मोरहाबादी मैदान  में तीन दिनों तक विभिन्न सत्र और प्रदर्शनी जारी रहेंगी।

Share this news

संबंधित खबरें