हरमू में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत 6 लोग हिरासत में

Rupa Kumari | June 16, 2026 | 03:41 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के हरमू इलाके में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हरमू स्थित बिजली ऑफिस के पीछे एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दो युवतियों समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ और जांच जारी

पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की है, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस मामले में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चतरा में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें