आकाशीय बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में आग, कंगालो गांव में मची अफरा-तफरी

Meenu | June 22, 2026 | 01:30 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कंगालो गांव में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार रात तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से खिरोद राय के बगीचे में खड़े ताड़ के पेड़ में आग लग गई। बिजली गिरते ही पेड़ में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। घटना के समय खिरोद राय की छोटी बहू घर के अंदर मौजूद थी। परिजनों के अनुसार, उन्हें भी बिजली का हल्का झटका महसूस हुआ, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें :एक्सपायरी दवा के आरोप से MGM अस्पताल पर सवाल, 13 वर्षीय किशोर की बिगड़ी तबीयत

स्थानीय लोगों ने की मदद, बड़ा हादसा टला

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई।

इलाके में दहशत का माहौल

आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं से सावधानी बरतने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें