CCTV टेंडर में धांधली का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Rupa Kumari | May 7, 2026 | 02:40 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में CCTV इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया में कुछ खास कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है

पहली चिट्ठी का जवाब नहीं मिला

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, लेकिन सीएमओ की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि बाद में जानकारी मिली कि संबंधित टेंडर रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा निविदा जारी होने पर उन्होंने फिर से सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें:कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ गिरिडीह में JMM का प्रदर्शन

शराब घोटाले जैसी तैयारी

मरांडी ने आरोप लगाया कि शराब घोटाले की तर्ज पर CCTV इंस्टॉलेशन का टेंडर भी किसी विशेष संस्थान को देने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर सिंडिकेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। पूजा सिंघल का भी लिया नाम नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जिस विभाग में पूजा सिंघल जैसी भ्रष्ट अधिकारी पदस्थ रही हों, वहां पारदर्शिता की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि “जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा अधिकारी” सरकार का फॉर्मूला बन गया है।

अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मरांडी ने सवाल उठाया कि गलत निविदा प्रकाशन और कथित सांठगांठ में शामिल अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि सिर्फ टेंडर रद्द करना काफी नहीं है, बल्कि दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देकर फाइल आगे बढ़ाई गई। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां दो साल का सेवा विस्तार मिलता था, अब केवल छह महीने का विस्तार दिया जा रहा है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन पर उठाए सवाल

मरांडी ने टेंडर के कई तकनीकी बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि, CCTV रिकॉर्डिंग से जुड़े नियम सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के खिलाफ हैं। कुछ शर्तें केवल चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं। OEM और UPS मानदंडों में असमानता दिखाई दे रही है। NVR और PoE Switch के स्पेसिफिकेशन भी संदिग्ध हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विभागीय अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर बड़े घोटाले की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जैसे शराब घोटाले को लेकर पहले चेतावनी दी थी, वैसे ही इस मामले में भी समय रहते कार्रवाई जरूरी है।

Share this news

संबंधित खबरें