Samachar Post रिपोर्टर, रांची: बीके राय, जो रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे, का बीती देर रात निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन की खबर मिलते ही वकीलों, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बीके राय लंबे समय से बार एसोसिएशन से जुड़े थे और अधिवक्ताओं के बीच उनकी मजबूत पहचान थी। वे अपने सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता और वकीलों के हितों के लिए आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। युवा अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन देना, बार की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास उनकी सक्रियता की पहचान रहे।
यह भी पढ़ें: झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका: 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन
श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
निधन की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन परिसर में शोक का माहौल बन गया। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा और उनका जाना बार के लिए बड़ी क्षति है।
बनारस में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा। इसके लिए पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया है। उनके निधन से रांची का विधिक जगत गमगीन है और अधिवक्ताओं ने उन्हें अनुभवी मार्गदर्शक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।